जानिये गाड़सर झील के बारे में - gadsar lake
![]() |
जानिये गाड़सर झील के बारे में - gadsar lake |
गाड़सर झील -
गाड़सर झील भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गांदेरबल जिले के सोनमर्ग कस्बे के समीप में स्थित एक पर्वतीय झील है |
उपनाम -
इस झील को गाड़सर के अलावा येमसर झील भी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है 'मृत्यु की झील' |
येम का अर्थ मृत्यु के देवता यम हैं तथा सर का अर्थ होता है सरोवर |
नामोत्पति -
गाड़ का अर्थ कश्मीरी भाषा में 'मछली' तथा सर का अर्थ 'सरोवर' होता है, जिसका मतलब 'मछलियों वाला सरोवर' है |
लंबाई -
इस झील की अधिकतम लंबाई 0.85 किलोमीटर है |
चौड़ाई -
इस झील के अधिकतम चौड़ाई 0.76 किलोमीटर है |
ऊंचाई -
इस झील की सतही ऊंचाई 3600 मीटर है |
क्षेत्रफल -
इसका सतही क्षेत्रफल 0.7421 वर्ग किलोमीटर है |
अन्तर्वाह -
इसका मुख्य अन्तर्वाह बर्फ का पिघलाव है |
बहिर्वाह -
इसका मुख्य बहिर्वाह किशनगंगा नदी की एक उपनदी है |
मान्यता -
इस झील के स्थानीय चरवाहों का मानना है कि इस की गहराइयों में एक ऑक्टोपस जैसा खतरनाक जीव रहता है जो इसके पास जाने वाली भेड़ बकरियों व इंसानों को अंदर घसीट लेता है और फिर अपना भोजन बना लेता है |
इस वजह से बहुत सारे लोग इस झील के किनारों से दुरी रखते हैं और वे अक्सर मछलियां भी इसमें पकड़ने की बजाय इससे निकलने वाली धारा से पकड़ते हैं |
वर्णन -
इस झील में ज्यादातर पानी पिघलती हुई बर्फ से आता है, जो कि छोटे झरनों से इसमें बहता है और इससे पानी एक उत्तर की तरफ निकलने वाली धारा से निकलता है, जो कि आगे चलकर वह किशनगंगा नदी की उपनदी बनती है |