top ads

जानिये वुलर झील के बारे में विस्तार से - vular jheel

जानिये वुलर झील के बारे में विस्तार से - vular jheel

जानिये वुलर झील के बारे में विस्तार से - vular jheel
जानिये वुलर झील के बारे में विस्तार से - vular jheel

वुलर झील जम्मू व कश्मीर के बांडीपोरा जिले में स्थित एक झील है और यह झील भारत के मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है |


वुलर झील -

वुलर झील जम्मू व कश्मीर के बांडीपोरा जिले में स्थित एक झील है और यह झील भारत के मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है |

इस झील में झेलम नदी का पानी आता है और यह झील झेलम नदी के मार्ग में आती हैं और फिर आगे भी निकाल लेती है |


वुलर झील की लंबाई व चौड़ाई -

इस झील की अधिकतम लंबाई 16 किलोमीटर है और इसकी अधिकतम चौड़ाई 9.6 किलोमीटर है |


वूलर झील की ऊंचाई व गहराई -

इस झील की अधिकतम गहराई 14 मीटर तथा सतही ऊंचाई 1580 मीटर है |


vular jheel का आकार -

इस झील का आकार मौसम के अनुसार सीकोड़- विस्तार होता रहता है और बड़े आकार के कारण इस झील में बड़ी लहरें आती है तथा इस झील का आकार 30 वर्ग किलोमीटर से 260 वर्ग किलोमीटर के बीच बदलता रहता है |


वुलर झील का प्राचीन नाम -

पुराने समय में 'महापद्मा देवता' इस झील के अधिदेवता थे और उनके नाम पर ही इस झील को 'महापदमसर' कहा जाता था |

इस झील का आकार बड़ा होने के कारण बड़ा होने के कारण दोपहर में इसमें बड़ी लहरें उठती है और देखते ही देखते इसकी शांत सतह पर ऊंची और खतरनाक लहरें उठने लगती है तथा संस्कृत भाषा में इन कुदती हुई लहरों को 'उल्लल' कहा जाता है और फिर यही नाम विकृत होकर 'वुलर' पड़ गया |


जैनुल द्वीप -

वुलर झील के पूर्वोतरी कोने में जैनुल लंक नामक एक द्वीप है कोई यह द्वीप एक क्रत्रिम द्वीप है, जिसे सन 1444 में कश्मीर के सुल्तान जैन-उल-अबदीन ने बनवाया था |

वे अपने धार्मिक सहनशीलता की वजह से जाने जाते थे और कश्मीरी लोग उन्हें सम्मान से 'बुड़ शाह' के नाम से याद करते हैं |

15 वीं सदी के कश्मीर इतिहासकार जॉन राज के अनुसार जैन-उल-अबदीन ने यह द्वीप नाविकों को तूफानी स्थितियों में आश्रय देने के लिए बनवाया था और अभी भी इस झील पर खंडहर मौजूद है |

जिस समय इस द्वीप को बनवाया था, उस समय यह झील थोड़ी बड़ी थी और टापू झील के बीच में था, लेकिन धीरे-धीरे वुलर एक तरफ से सूखकर सिकुड़ गई और वर्तमान में यह द्वीप उसके एक कोने में है |


शेषनाग झील के बारे में भी पढ़ें - [read this]