मांडवी नदी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकरी - mandvi river
![]() |
मांडवी नदी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकरी - mandvi river |
मांडवी नदी भारत के कर्नाटक राज्य और गोवा राज्य की एक नदी है और यह नदी गोवा की प्रमुख दो नदियों में से एक है |
मांडवी नदी का उदगम -
इस नदी का उदगम कर्नाटक राज्य के बेलगाम जिले के भीमगढ़ में पश्चिमी घाट के तीस सोतों से हुआ है |
mandvi nadi के अन्य नाम -
इस नदी को मांडवी के अलावा ' मंडोवी नदी, महादायी नदी, महादेई नदी तथा गोमती नदी' भी कहा जाता है |
यह नदी गोवा राज्य की प्रमुख दो नदियों में से एक है, इसलिए इसको 'गोवा राज्य की जीवनरेखा' भी कहा जाता है |
mandvi nadi की लंबाई -
इस नदी की लंबाई लगभग 81 किलोमीटर है, जिनमें से 29 किलोमीटर की लंबाई कर्नाटक राज्य में तथा 52 किलोमीटर की लंबाई गोवा राज्य में है |
mandvi nadi का जल ग्रहण क्षेत्र -
इस नदी का जल ग्रहण क्षेत्र 3612 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से 2032 वर्ग किलोमीटर कर्नाटक राज्य में 1580 वर्ग किलोमीटर गोवा राज्य में है |
mandvi nadi की सहायक नदी -
जुआरी नदी इस नदी की प्रमुख सहायक नदी है |
mandvi nadi पर जलप्रपात -
इस नदी पर दूधसागर जलप्रपात और वज्रपोहा जलप्रपात स्थित है |
mandvi nadi पर बने बंदरगाह -
गोवा राज्य में इस नदी के संगम पर मोर्मुगाओ बंदरगाह स्थित है |
mandvi nadi का मुहाना -
यह नदी अपने उदगम स्थल से निकलकर बहती हुई लगभग 81 किलोमीटर तक का सफर तय करती हुई गोवा में अरब सागर में गिरती है |
FAQs -
मांडवी नदी भारत के किन-किन राज्यों में बहती है ?
मांडवी नदी भारत के कर्नाटक और गोवा राज्य में बहती है |
मांडवी नदी का उद्गम कहाँ से हुआ है ?
मांडवी नदी का उद्गम कर्नाटक राज्य के बेलगाम जिले में भीमगढ़ में पश्चिमी घाट के तीस सोतों से हुआ है |
गोवा राज्य की जीवनरेखा किस नदी को कहा जाता है ?
गोवा राज्य की जीवनरेखा मांडवी नदी को कहा जाता है |
वज्रापोहा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ?
वज्रापोहा जलप्रपात मांडवी नदी पर है |
गोवा राज्य में मांडवी नदी पर कौन-सा बंदरगाह स्थित है ?
गोवा राज्य में मांडवी नदी पर मोमुर्गाओ बंदरगाह स्थित है |
मांडवी नदी को किन-किन नामों से जाना जाता है ?
मांडवी नदी को मंडोवी नदी, महादयी नदी, महादेही नदी, गौमती नदी और गोवा राज्य की जीवनरेखा भी कहा जाता है |
मांडवी नदी कौनसा जलप्रपात बनाती है ?
मांडवी नदी गोवा और कर्नाटक की सीमा पर दुधसागर जलप्रपात बनाती है, जिसकी ऊंचाई 30 मीटर है |
मांडवी नदी कहाँ पर है ?
मांडवी नदी भारत के कर्नाटक और गोवा राज्य में स्थित है |
बागमती नदी के बारे में भी पढ़ें - [read this]