नैनी झील के बारे में - naini lake
![]() |
नैनी झील के बारे में - naini lake |
नैनी झील -
नैनी झील भारत के उत्तराखंड राज्य के नैनीताल की एक झील है और यह झील नैनीताल का मुख्य आकर्षण का केंद्र है |
लंबाई -
इस झील की अधिकतम लंबाई 1432 मीटर है |
क्षेत्रफल -
इस झील का सतही क्षेत्रफल 48.76 हेक्टेयर है |
चौड़ाई -
इस झील की अधिकतम चौड़ाई 457 मीटर है |
ऊंचाई -
इस झील की सतही ऊंचाई 1938 मीटर है |
गहराई -
इस झील की अधिकतम गहराई 27.5 मीटर है |
प्राचीन नाम -
नैनीताल झील को स्कंद पुराण में त्रिऋषि सरोवर कहा गया है |
उल्लेख -
कहा जाता है कि अत्रि, पुलस्त्य और पुलह ऋषि को जब नैनीताल में कहीं भी जल नहीं मिला तो फिर उन्होंने यहां पर गड्ढा खोदा और फिर उन्होंने मानसरोवर झील से जल लाकर उसमें भर दिया |
महत्व -
कहा जाता है कि इस झील में डुबकी लगाने से उतना ही पुण्य मिलता है जितना कि मानसरोवर नदी में नहाने से मिलता है, इसलिए लोग यहां पर दूर-दूर से स्नान करने के लिए आते हैं |
विशेषता -
यह झील 64 शक्तिपीठों में से एक है और इसके उत्तरी छोर पर नैना देवी का मंदिर भी है |
इस झील के उत्तरी किनारे को मल्लीताल और दक्षिणी किनारे को तल्लीताल कहा जाता है और यहां पर पुल है जहां पर गांधी जी की प्रतिमा और पोस्ट ऑफिस है |
आकर्षण -
इस झील में लोग दो-दो से नौकायन का आनंद लेते हैं और इस झील के आसपास पहाड़ों का प्रतिबिंब दिखाई पड़ता है और जब रात के समय में चारों तरफ बल्ब की रोशनी होती है तब तो इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है |