भीमताल झील के बारे में जानकारी - bhimtal lake
भीमताल झील -
भीमताल झील भारत के उत्तराखंड राज्य में काठगोदाम से 10 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में है और नैनीताल से इसकी दूरी 22.5 किलोमीटर है |
लंबाई -
इस झील की लंबाई 1676 मीटर है |
चौड़ाई -
इसकी चौड़ाई 447 मीटर है |
गहराई -
इस झील की गहराई 15 से 50 मीटर तक है |
विशेषता -
इस झील की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह सुंदर घाटी में और खिले हुए अंचल में स्थित है |
इस झील के बीच में एक टापू है और इस टापू तक पहुंचने के लिए नाव की उचित व्यवस्था है तथा यह टापू पिकनिक स्थल के रूप में प्रयुक्त होता है |
यह झील नैनीताल झील से भी बड़ा है और नैनीताल की तरह इसके भी दो कोने हैं, जिन्हें तिल्ली ताल और मल्ली ताल कहा जाता है तथा यह भी दोनों कोनो से जुड़ा है |
प्राचीन महत्व -
कुछ विद्वानों के अनुसार इस झील का संबंध पांडव पुत्र से भी है और कहा जाता है कि पांडु पुत्र भीम ने इस भूमि को खोदकर यहां पर एक विशाल ताल की उत्पत्ति की थी |
इस झील के पास भीमेश्वर महादेव मंदिर है और यह मंदिर प्राचीन मंदिर है |
हो सकता है कि पुराने समय में यह स्थान भीम का ही स्थान हो या फिर भीम की स्मृति में बनाया गया हो, लेकिन आज भी यह मंदिर भीमेश्वर महादेव के मंदिर के नाम से जाना जाता है |
सुखना झील के बारे में भी पढ़ें - [Read More]