सातताल झील के बारे में जानकारी - sattal lake
![]() |
सातताल झील के बारे में जानकारी - sattal lake |
सातताल झील -
सातताल झील उत्तराखंड राज्य में नैनीताल से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बहुत ही खूबसूरत झील है और इस झील तक पहुंचने के लिए हमें भीमताल से होकर गुजरना पड़ता है |
भीमताल से इसकी दूरी 4 किलोमीटर की है और सातताल तक पहुंचने के लिए दूसरा रास्ता माहरा गांव से होकर गुजरता है तथा इस झील से माहरा गांव की दूरी 7 किलोमीटर है |
इस साल में नौका विहार करने वालों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की गई है और यह ताल पर्यटन विभाग की ओर से प्रमुख सैलानी क्षेत्र घोषित किया गया है |
इस साल के हर कोने पर बैठने के लिए सुंदर व्यवस्था की गई है और इसके आसपास कई तरह के फूल और लताएं लगाई गई है |
इस साल पर बैठने के अलावा सीढ़ियों और सुंदर पुलों का निर्माण करके इसे स्वर्ग जैसा ताल बनाया गया है और यह ताल सौंदर्य की दृष्टि से सर्वोपरि है और यहां पर नोकुचिया देवी का मंदिर भी है |
नैनी झील के बारे में भी पढ़ें - [Read More]