top ads

सांभर झील के बारे में - sambhar lake

सांभर झील के बारे में - sambhar lake

सांभर झील के बारे में - sambhar lake
सांभर झील के बारे में - sambhar lake

सांभर झील -

सांभर झील राजस्थान के जयपुर में फुलेरा जंक्शन में स्थित है और यह झील अजमेर, नागौर एवं जयपुर कुल तीन जिलों में फैली हुई झील है |


निर्माण -

इस झील का संस्थापक वासुदेव चौहान को माना जाता है और कहा जाता है कि इन्होंने ही इस झील का निर्माण करवाया था |


लंबाई -

छेत्रफल की दृष्टि से यह झील राजस्थान की सबसे बड़ी झील है और यह झील लगभग 500 वर्ग किलोमीटर में फैली है |


विशेषता -

यह झील एशिया का सबसे बड़ा नमक उत्पादन केंद्र है और इसमें साल्ट म्यूजियम भी स्थित है |

इस झील का तल प्री-अरावली चट्टानों से बना है और यह झील विश्व की सबसे प्राचीन जल विभाजक पर स्थित है |

इस झील को नम भूमि में शामिल किया गया है और इस झील की खुदाई में पुरातात्विक सामग्री भी प्राप्त हुई है |


महत्व -

इस झील पर पर्यटन विकास के लिए सन 1990 में रामसर साइट के नाम से पर्यटन स्थल विकसित किया गया और इस झील में देवयानी तीर्थ स्थल, नाली सर मस्जिद एवं शाकंभरी माता का मंदिर भी स्थित है , यह झील सम्राट अकबर की विवाह स्थली के रूप में प्रसिद्ध है |


पर्यटन -

इस झील के किनारे सर्दियों के मौसम में राजहंस देखे जा सकते हैं तथा इसमें विरह का प्रतीक कुरंजा पक्षी विचरण के लिए आता है |


डीडवाना झील के बारे में भी पढ़ें - [Read more]