विशनसर झील के बारे में - vishansar lake
![]() |
विशनसर झील के बारे में - vishansar lake |
विशनसर झील -
विशनसर झील भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गांदेरबल जिले के सोनमर्ग नामक कस्बे के समीप स्थित एक व स्वच्छ पर्वतीय झील है और यह झील किशनगंगा नदी का स्त्रोत है |
लंबाई -
इस झील की अधिकतम लंबाई 1 किलोमीटर है |
चौड़ाई -
इस झील की अधिकतम चौड़ाई 0.6 किलोमीटर है |
ऊंचाई -
इस झील की सतही ऊंचाई 3710 मीटर है |
अन्तर्वाह -
इस झील का मुख्य अन्तर्वाह कृशनसर झील है |
बहिर्वाह -
इस झील का मुख्य बहिर्वाह किशनगंगा नदी है |
जानकारी -
विशनसर झील श्रीनगर से 200 किलोमीटर पूर्वोत्तर दिशा में और सोनमर्ग से 20 किलोमीटर से दूर स्थित है |
यह झील एक सुंदर पर्वतीय झील है, जिसके पीछे विष्णु पर्वत है और इस झील की तुलना पास की कृशनसर झील से की जाती है क्योंकि जहां पर कृशनसर झील का रंग कुछ हरा दिखाई देता है वही विशनसर झील का रंग नीला दिखाई देता है और इन दोनों ही झीलों में ट्राउट मछली पाई जाती है |
यह मछली उत्तरी यूरोप में पाई जाती है, लेकिन वहां से लाकर कश्मीर की कई नदी-झीलों में छोड़ा गया था, ताकि लोग इन्हें पकड़ने और खाने का आनंद उठा सकें |
इस झील के आसपास घास के खुले मैदान फैले हुए हैं और वहां पर चरवाहे अपनी भेड़ बकरियां लेकर आते हैं |
सर्दियों के मौसम में वहां पर भारी बर्फबारी होती है और झील भी जम जाती है |
कृशनसर झील से एक धारा निकल कर इस झील में आती है और इस झील से एक धारा बाहर बहती है और आगे चलकर यह धारा दो धाराओं में बंट जाती है, जिसमें से एक धारा दक्षिण की तरफ जाकर सिंध नदी की उपनदी बन जाती है, जबकि दूसरी धारा उत्तर की तरफ जा कर किशनगंगा नदी का आरंभ करती है तथा इस झील से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर गाड़सर झील है |
सांभर झील के बारे में भी पढ़ें - [Read more]