top ads

सतलुज नदी के बारे में विस्तार से जानकारी - Satlej river - Psenpat

सतलुज नदी के बारे में विस्तार से जानकारी - Satlej river
सतलुज नदी के बारे में विस्तार से जानकारी - Satlej river


सतलुज नदी
उत्तरभारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है और यह नदी एक सदानीरा नदी है |

 

    सतलुज नदी –

    यह नदी पंजाब में बहने वाली पांच नदियों में एक नदी है और इस नदी की लम्बाई सबसे अधिक है |

    यह नदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य की सबसे बड़ी नदी है और यह नदी पाकिस्तान से होकर गुजरती है |

     

    satluj nadi का उद्गम स्थल –

    इस नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के पास राक्षस ताल से हुआ है, जिसके समुद्र तल से ऊंचाई 4600 मीटर है और इस नदी के दक्षिण में कैलाश पर्वत है |

     

    satluj nadi की लम्बाई –

    इस नदी की भारत में लम्बाई लगभग 1050 किलो मीटर है और इसकी कुल लम्बाई 1450 किलो मीटर है और इस नदी का कुल जल ग्रहण क्षेत्र 56860 वर्ग किलो मीटर है |

     

    satluj nadi के उपनाम –

    सतलुज नदी के अनेक उपनाम है श्रीमद भागवत में इसे “चंद्रभागा” और “मरुद्व्रधा” कहा गया है और ऋग्वेद में “शुतुद्री” या फिर “शुतुद्रू” कहा गया है | साथ ही तिब्बत के स्थानीय लोग इसे “लोगचेन खम्बाव” कहते है | इसके अलावा इस नदी को हेमवती, लाल नदी और पीली नदी भी कहा जाता है |

     

    satluj nadi की सहायक नदियों के नाम  –

    चिनाब नदी, व्यास नदी, बासपा नदी, परेछु नदी, स्पीती नदी, नोगली नदी, खड्ड नदी आदि सतलुज की सहायक नदियाँ है |

     

    सतलुज नदी की विशेषता –

    इस नदी पर एशिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पुल हिमाचल प्रदेश का कन्दरोर पुल है, जिसकी लम्बाई 280 मीटर, ऊंचाई 80 मीटर और चौड़ाई 07 मीटर है |

    सतलुज नदी के बारे में विस्तार से जानकारी - Satlej river
    सतलुज नदी के बारे में विस्तार से जानकारी - Satlej river 

    यह नदी हिमाचल प्रदेश को दो भागों में विभाजित करने वाली नदी है और इस नदी की हिमाचल प्रदेश में कुल लम्बाई 320 किलो मीटर है, जिसमें से 120 किलो मीटर की लम्बाई किन्नौर जिले में है, जो सबसे अधिक है |

     

    सतलुज नदी किन-किन देशों में बहती है

    यह नदी तिब्बत (चीन), भारत और पाकिस्तान में बहती है |

     

    सतलुज नदी भारत के किन-किन राज्यों में बहती है

    यह नदी भारत के दो राज्यों में बहने वाली एक नदी है, जिनका नाम हिमाचल प्रदेश और पंजाब है और इस नदी का पानी हरियाणा और राजस्थान राज्य में भी आता है |

     

    सतलुज नदी किनारे बसे शहर –

    इस नदी के किनारे हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अनेक शहर है, जो इस प्रकार से है –

    हिमाचल प्रदेश में –

    हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, शिमला, रामपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और सोलन स्थित है |

    पंजाब राज्य में –

    पंजाब राज्य में इस नदी के किनारे रोपड़, हरिके, फिरोजपुर, और लुधियाना स्थित है |

     

    सतलुज नदी पर परियोजनाएँ –

    इस नदी पर अनेक परियोजनाएं है जो इस प्रकार है –

    इंदिरा गाँधी परियोजना –

    इस परियोजना के माध्यम से राजस्थान के कई जिलों तक पानी आता है |

    सरहिंद परियोजना –

    सरहिंद नहर का निर्माण सन 1882 में किया गया और यह नहर भारत के पंजाब राज्य में स्थित है |

    कौल परियोजना –

    यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के मंडी के बिलासपुर में स्थित है |

    नापथा झाकरी परियोजना –

    यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में स्थित है |

    बसपा हैड्राएलाक्टिक स्कीम –

    यह भी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में स्थित है |

    भाखड़ा नांगल परियोजना –

    भाखड़ा नांगल परियोजना हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है और इस बांध के पीछे गोविन्द सागर झील बनी हुई है | इस बांध का उद्घाटन 22 अक्टुम्बर 1963 को भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के द्वारा किया गया |

    नांगल बांध –

    यह बांध पंजाब के रूपनगर में स्थित है  |

    भाखड़ा बांध –

    यह बांध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित है |

     

    भारत में प्रवेश –

    यह नदी तिब्बत में बहने के बाद शिपकि ला दर्रा के माध्यम से तथा भारत के हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से भारत में प्रवेश करती है |

     

    satluj nadi का पाकिस्तान में प्रवेश –

    यह नदी पंजाब राज्य के फाजिल्का से बहती हुई पाकिस्तान में प्रवेश करती है |

     

    satluj nadi का संगम –

    सतलुज नदी तिब्बत से निकलकर भारत और पाकिस्तान में बहती है और फिर अंत में यह नदी अरब सागर में समाहित हो जाती है |

     

    सतलुज नदी का भारत में योगदान –

    राजस्थान की जीवनरेखा कही जाने वाली नहर इंदिरा गाँधी नहर में जल का स्त्रोत इसी नदी से है और राजस्थान की सम्रद्धि में भी इस नदी का काफी योगदान है |

    सतलुज नदी के बारे में विस्तार से जानकारी - Satlej river
    सतलुज नदी के बारे में विस्तार से जानकारी - Satlej river

    पंजाब के विकास में भी इस नदी का काफी योगदान है और इस नदी पर बने भाखड़ा बांध से केवल बिजली की आपूर्ति ही नहीं, बल्कि एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से भी बचा रहता है |

     

    पुराणों के अनुसार satluj nadi –

    इस नदी का उल्लेख श्रीमदभगवतगीता में, पुराणों में, काव्यों में, रामायण में, और महाभारत में भी मिलता है |


    FAQs - 

    इंदिरा गाँधी नहर परियोजना भारत की किस  नदी पर स्थित है ? 

    इंदिरा गाँधी नहर परियोजना भारत में सतलुज नदी पर स्थित है | 


    रावी नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    महानदी के बारे मेंजानकारी

    झेलम नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    बेतवा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    व्यास नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    गंगा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    यमुना नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    नर्मदा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    शिप्रा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    सोन नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    सरयु नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    सिन्धु नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    चम्बल नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    गोदावरी नदी के बारेमें महत्वपूर्ण जानकारी

    बराक नदी के बारे में विस्तार से जानकारी

    माही नदी के बारे में विस्तार से जानकारी