dhasan nadi in hindi
![]() |
dhasan nadi kaha hai - धसान नदी के बारे में |
dhasan nadi in hindi नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले है धसान नदी के बारे में और इस पोस्ट के माध्यम से dhasan river in hindi में जानकारी प्रदान कर रहे है |
अब अगर dhasan river के बारे में बात की जाये तो यह नदी मध्य भारत में बहने वाली एक मुख्य नदी है और यह नदी बेतवा नदी की एक सहायक नदी है |
धसान नदी का उद्गम स्थल ( dhasan river origin )
अब अगर बात की जाये कि dhasan nadi ka udgam sthal कहाँ पर है तो इसका जवाब होगा कि dhasan nadi ka udgam मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील में विंध्याचल पर्वत श्रेणी के जशरथ पर्वत से हुआ है |
धसान नदी का प्राचीन नाम
इस नदी को धसान के अलावा भी अनेक नामों से जाना जाता है और इसे धसानिया नदी भी कहा जाता है एवं इस नदी का प्राचीन नाम दशार्ण नदी है |
अब हम दशार्ण नदी के अर्थ की बात करें तो इसका अर्थ दस या फिर अनेक नदियों वाला क्षेत्र होता है |
धसान नदी की लंबाई
इस नदी की मध्य प्रदेश में लंबाई 240 किलोमीटर है एवं उत्तर प्रदेश में लंबाई 71 किलोमीटर है एवं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर इसकी लंबाई 54 किलोमीटर है और इस प्रकार से इस नदी की कुल लंबाई 365 किलोमीटर है |
धसान नदी का जल ग्रहण क्षेत्र
इस नदी का कुल जल ग्रहण क्षेत्र 8291 वर्ग किलोमीटर है |
धसान नदी भारत के किन किन राज्यों में बहती है ?
यह नदी भारत के दो राज्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहने वाली एक नदी है |
धसान नदी भारत के किन किन जिलों में बहती है ?
यह नदी भारत के अनेक जिलों से होकर गुजरती है ओ यह इस प्रकार से है |
मध्यप्रदेश में धसान नदी -
यह नदी मध्य प्रदेश के 6 जिलों से होकर गुजरती है और यह 6 जिले रायसेन, विदिशा, सागर, अशोकनगर, टीकमगढ़ और छतरपुर है |
उत्तर प्रदेश के जिले -
उत्तर प्रदेश में यह नदी कुल 2 जिलों में बहती है और यह जिले ललितपुर और झांसी है |
धसान नदी बांध dhasan river dam
अब अगर dhasan nadi ki bandh की बात की जाये तो इसका जवाब होगा की वैसे तो अनेक बांध बने हुए हैं, लेकिन इनमें से इस नदी पर प्रमुख बांध लेहचूरा बांध बना हुआ है |
धसान रिवर डैम
लेहचूरा बांध
यह बांध उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मऊरानीपुर में स्थित है और मऊरानीपुर मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, साथ ही इस बांध से हरपाल रेलवे स्टेशन 2 किलोमीटर की दूरी पर है |
विशेषता
यह नदी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से मध्य प्रदेश की दक्षिण पूर्वी सीमा बनाती है और यह नदी बेतवा नदी की एक सहायक नदी भी है |
महत्व
इस नदी के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग इस नदी को पवित्र नदी मानते हैं और इस नदी का उल्लेख कई पौराणिक ग्रंथों में भी हुआ है |
महाभारत और भीष्म पर्व में इस नदी का वर्णन किया गया है और इस नदी को हिंदू धर्म के लोगों के साथ-साथ जैन धर्म के लोग भी इसे तीर्थ स्थलों में स्थान देते हैं |
संगम
मध्य प्रदेश से निकल का यह नदी उत्तर प्रदेश में बहती है और फिर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गरोठा तहसील में देवरी नामक स्थान पर यह नदी बेतवा नदी में समाहित हो जाती है |
धसान नदी का इतिहास
अब अगर देखा जाये कि धसान नदी का पौराणिक उल्लेख क्या है और dhasan nadi ka itihas क्या है तो अब हम एक नजर महाभारत पर डालते हैं की महाभारत में दशार्ण नरेश हिरण्यवर्मा का उल्लेख आता है कि हिरण्यवर्मा की पुत्री का विवाह ध्रुपद के पुत्र शिखंडी के साथ हुआ था |
कौटिल्य के अर्थशास्त्र और बौद्ध जातको के ग्रंथ में भी दशार्ण नदी का उल्लेख मिलता है |
इसके अलावा महर्षि कालिदास ने भी अपने ग्रंथ ' मेघदूत' में दशार्ण नदी का सुंदर वर्णन किया है |
FAQs
धसान नदी किसकी सहायक नदी है ?
धसान नदी बेतवा नदी की एक सहायक नदी है |
प्राचीन समय में किस नदी को दशार्ण नदी के नाम से जाना जाता था ?
प्राचीन समय में धसान नदी को दशार्ण नदी कहा जाता था |
लेहचुरा बांध किस नदी पर बना हुआ है ?
लेहचुरा बांध धसान नदी पर बना हुआ है |
केन नदी के बारे में भी पढ़ें - [read this]