top ads

बेतवा नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - Betwa river

बेतवा नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - Betwa river in hindi
बेतवा नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - Betwa river in hindi

बेतवा नदी एक प्रमुख नदी है और यह नदी भारत के दो राज्य मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश में बहने वाली एक नदी है | साथ ही यह नदी यमुना नदी की सहायक नदी भी है |

 

    बेतवा नदी का उद्गम (betwa nadi)–

    इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कुम्हारा गाँव से विंध्यांचल पर्वत श्रंखला से हुआ है और यह उत्तर-पूर्वी दिशा में बहने वाली एक नदी है |

     

    betwa nadi की लम्बाई –

    यह नदी मध्य प्रदेश में 232 किलो मीटर तक का सफ़र तय करने के बाद उत्तरप्रदेश में प्रवेश करती है और उत्तरप्रदेश में 358 किलो मीटर तक का सफ़र तय करती है, इस प्रकार इस नदी की कुल लम्बाई 590 किलो मीटर है |

     

    betwa nadi के उपनाम –

    इस नदी को बेतवा के अलावा भी अनेक नाम से जाना जाता है और इस नदी को वेत्रवती, बेत्रा, शुक्ति, शुक्तिमति, मध्यप्रदेश की गंगा और बुंदेलखंड की जीवन रेखा के नाम से भी जाना जाता है |

     

    betwa nadi की सहायक नदियों के नाम –

    इस नदी की सहायक कलियासोत नदी, हलाली नदी, बाह नदी, सागर नदी, बुधना नदी, जामनी नदी, बीना नदी, धसान नदी आदि नदियाँ इसकी सहायक नदियाँ है |

    इन्हैं भी देखें -

    सोन नदी के बारे में जानकारी

    शिप्रा नदी के बारे में जानकारी

    गंगा नदी का इतिहास 

     

    betwa nadi की विशेषता –

    यह नदी यमुना नदी की सहायक नदी है और यह नदी बुन्देलखंड पठार की सबसे लम्बी नदी है | 

    इस नदी के किनारे साँची और विदिशा के प्रसिद्ध व सांस्कृतिक नगर बसे है और भारतीय नौसेना ने इस नदी के सम्मान में एक जहाज का नाम INS BETWA रखा है |

    साँची और ओरछा इस नदी के प्रमुख तटवर्ती नगर है और यह नदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक सीमा भी निर्धारित करती है |

     

    betwa nadi के किनारे कौन-कौनसे धार्मिक स्थल / पर्यटन स्थल हैं  -

    इस नदी पर साँची, ओरछा, भोजेश्वर महादेव मंदिर, देवगढ़ आदि अनेक धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल स्थित है |

     

    betwa nadi किन राज्यों में बहती है –

    यह नदी भारत देश के दो राज्यों में बहने वाली एक नदी है और यह नदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहती है |

     

    betwa nadi के किनारे बसे शहर –

    इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश से हुआ है और इस नदी के किनारे मध्यप्रदेश में रायसेन, भोपाल, साँची, विदिशा, ओरछा, अशोकनगर, देवगढ़ (निवाड़ी), टीकमगढ़ और होशंगाबाद आदि शहर स्थित है | 


    बेतवा नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - Betwa river in hindi
    बेतवा नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - Betwa river in hindi

    उत्तर प्रदेश में इस नदी के किनारे झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, ओरैया, और जालौन आदि शहर इस नदी के किनारे स्थित है |

     

    betwa nadi पर बने बांध –

    इस नदी पर राजघाट बांध (रानी लक्ष्मीबाई सागर परियोजना), माताटीला बांध, भान्डिल परियोजना, परीक्षा बांध, धुरवरा बांध, दौधन बांध, दुकवान बांध और बरवा बांध बने हुए है |

    इन्हैं भी देखें -

    यमुना नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

    नर्मदा नदी का जीवन परिचय

    गोदावरी नदी का सफ़र 

     

    betwa nadi पर जल प्रपात –

    इस नदी पर राहत गढ़ जलप्रपात (सागर मप्र), सुकवा जलप्रपात (झाँसी से 39 किमी दूर) और भालकुण्ड जलप्रपात ( यह जल प्रपात इसकी सहायक नदी बिना नदी पर है, जिसकी ऊंचाई 38 मीटर ) है |

     

    betwa  nadi का संगम –

    यह नदी उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के समीप यमुना नदी में समाहित हो जाती है और आगे चलकर यमुना नदी भी गंगा नदी में समाहित हो जाती है |

    चम्बल नदी का इतिहास और जानकारी 


    betwa nadi के बारे में - 

    • प्राचीन काल में इस नदी के किनारे चेदी साम्राज्य की राजधानी भी हुआ करती थी |
    • इस नदी का उल्लेख महाभारत में भी कई बार किया गया है |
    • बेतवा नदी को केन नदी से जोड़ा जा रहा है और बेतवा-केन लिंक परियोजना भारत देश की पहली नदी जोड़ने वाली परियोजना है |
    • देवगढ़ को Iceland of Betwa भी कहा जाता है |
    • वीर सिंह बुंदेला की छतरी इसी नदी के किनारे कंचन घाट पर स्थित है |

    FAQs -

    बेतवा नदी किसकी प्रेयसी है ? 

    बेतवा नदी कालिदास की प्रेयसी है | 

    मध्यप्रदेश में बेतवा नदी की कुल लम्बाई कितनी है ? 

    मध्यप्रदेश में बेतवा नदी की कुल लम्बाई 232 किलोमीटर है | 

    उत्तरप्रदेश में बेतवा नदी की कुल लम्बाई कितनी है ? 

    उत्तरप्रदेश में बेतवा नदी की कुल लम्बाई 358 किलोमीटर है | 

    बेतवा नदी कितने राज्यों में बहती है ? 

    बेतवा नदी भारत के दो राज्यों में बहती है, जिनके नाम मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश है | 

    बेतवा नदी की कुल लम्बाई कितनी है ? 

    बेतवा नदी की कुल लम्बाई 590  किलोमीटर है | 

    बेतवा नदी का पुराना नाम क्या था ? 

    प्राचीनकाल में बेतवा नदी को वेत्रवती, शक्ति, शुक्तिमती और बेट्रा कहा जाता था | 

    किस नदी को मध्यप्रदेश की गंगा कहा जाता है ? 

    बेतवा नदी को मध्यप्रदेश की गंगा कहा जाता है | 

    बुंदेलखंड की जीवनरेखा किसे कहते है ? 

    बुन्देलखण्ड की जीवनरेखा बेतवा नदी को कहा जाता है |