top ads

ken nadi के बारे में उद्गम स्थल से लेकर संगम तक की पूरी जानकरी

ken nadi के बारे में उद्गम स्थल से लेकर संगम तक की पूरी जानकरी 

ken nadi के बारे में उद्गम स्थल से लेकर संगम तक की पूरी जानकरी
ken river hindi - केन नदी का परिचय

ken nadi in hindi नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले है केन नदी in hindi के बारे में और इस पोस्ट के माध्यम से केन नदी का विस्तार कहा तक है और इसकी सहायक नदियाँ, अन्य नाम, लम्बाई आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई है |

अब अगर ken nadi के बारे में बात की जाए तो यह नदी भारत देश में बहने वाली एक नदी है और यह नदी मध्य भारत के बुंदेलखंड पठार की एक प्रमुख नदी है और यह नदी यमुना नदी की सहायक नदी भी है |


केन नदी का उदगम स्थल (ken nadi ka udgam sthal in hindi )

अब अगर बात की जाये कि ken nadi ka udgam sthal kahan hai तो इसका जवाब होगा, कि ken nadi ka udgam sthal मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अहीरगवां नामक स्थान पर हुआ है और यह स्थान मध्य प्रदेश के कटनी और दमोह जिले की सीमा पर स्थित है |

विंध्याचल पर्वत श्रंखला की कैमूर की पहाड़ियों से 550 मीटर की ऊंचाई से यह नदी निकलती है |


केन नदी के अन्य नाम

अब अगर एक नजर केन नदी के उपनामों के बारे में डाली जाये तो इस नदी को केन के अलावा कर्णावती नदी, श्वेनी नदी, केनास नदी, कियाना नदी, दिर्णावती नदी और सुक्तिमति नदी के नाम से भी जाना जाता है |


केन नदी की लंबाई कितनी है ( ken nadi kitni badi hai )

इस नदी की मध्य प्रदेश में कुल लंबाई 292 किलोमीटर है और उत्तर प्रदेश में कुल लंबाई 84 किलोमीटर है |

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर इस नदी की लंबाई 51 किलोमीटर है और इस प्रकार से इस नदी की कुल लंबाई 427 किलोमीटर है |


केन नदी की सहायक नदियां ( ken nadi ki sahayak nadiyan )

अब हम बात कर रहे हैं कि केन नदी की सहायक नदियाँ कौन-कौनसी है और केन नदी की सहायक नदियों के नाम क्या है, तो इसका जवाब होगा कि ken nadi की अनेक सहायक नदियाँ है, जिनके नाम सोनार नदी, क्यां नदी, उर्मिल नदी, वीरमा नदी, बाना नदी, पर्वा नदी, पाटर नदी, गुर्बे नदी, मीरहन नदी, वेवस नदी और कटनी नदी है |


जल ग्रहण क्षेत्र

इस नदी का कुल जल ग्रहण क्षेत्र 28058 वर्ग किलोमीटर है |


केन नदी का बांध ( ken river dam )

इस नदी पर गंगाऊ डैम स्थित है, जो कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित है |


जलप्रपात ( waterfall on ken river )

इस नदी पर बने जलप्रपात में से पांडवा घाट जलप्रपात, स्नेह जलप्रपात, कोराई जलप्रपात प्रमुख है |


केन नदी भारत के किन-किन राज्यों में बहती है ( ken river is in which state )

अब हम बात करते हैं कि ken nadi bharat ke kin-kin rajyon mein bahti hai तो इसका जवाब होगा कि केन नदी भारत के दो राज्यों में बहने वाली एक नदी है, जिनके नाम मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश है |


केन नदी किन-किन जिलों में बहती है ?

यह नदी भारत के अनेक जिलों से होकर गुजरती है |

मध्य प्रदेश के जिले

मध्यप्रदेश में यह नदी दमोह, कटनी, पन्ना और छतरपुर जिले में बहती है |

उत्तर प्रदेश के जिले -

उत्तर प्रदेश में यह नदी बांदा जिले में बहती है |


पर्यटन स्थल

इस नदी के किनारे अनेक पर्यटन स्थल है, जो कि अनेकों यात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं |

रानेह झरना, केन घड़ियाल अभ्यारण्य, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, गंगाऊ डैम आदि इस नदी के किनारे पर्यटन स्थल है |


केन-बेतवा लिंक परियोजना ( ken betwa nadi pariyojna )

केन-बेतवा लिंक परियोजना भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना है और इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत केन नदी का पानी बेतवा नदी में भेजा जाएगा |

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो पावर हाउस, दो सुरंग बनाई जाएगी और इन सुरंग में से एक सुरंग निचले हिस्से में बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई 1.1 किलोमीटर रहेगी और दूसरी सुरंग इसके ऊपरी हिस्से में बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई 1.9 किलोमीटर रहेगी |

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 221 किलोमीटर लंबी एक केन-बेतवा लिंक नहर एवं एक दौधन बांध बनाया जाएगा और 2.5 किलोमीटर लंबी एक और नाहर बनाई जाएगी |


संगम

अब अगर बात की जाए कि ken nadi kiski sahayak nadi hai तो इसका जवाब होगा की यह नदी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चिल्ला नामक जगह पर यह नदी यमुना नदी ( ken river meets yamuna at ) में समाहित हो जाती है और यह जिला नामक स्थान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर एवं बांदा जिले की सीमा पर स्थित है |


विशेषता

इस नदी का शजहर पत्थर विश्व का प्रसिद्ध पत्थर है और इस नदी के किनारे पर केन घड़ियाल अभ्यारण्य भी स्थित है |

इस नदी का कुल जल ग्रहण क्षेत्र 28058 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से 12620 वर्ग किलोमीटर जल ग्रहण क्षेत्र केवल सोनार नदी का है |

सोनार नदी इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी है और केन नदी का कुल जल ग्रहण क्षेत्र मध्य प्रदेश में ही है |

यह नदी बिजावर वह पन्ना की पहाड़ियों को पार करते हुए 60 किलोमीटर लंबी एवं 150 से 180 मीटर तक की गहरी घाटी बनाती है, जिसमें छोटी-छोटी धाराएं मिलकर अनेक जलप्रपात भी बनाती है |

यह नदी रीवा पठार और सतना पठार को विभाजित भी करती है और यह नदी यमुना नदी की एक सहायक नदी भी है |


FAQs

केन नदी कहाँ से निकलती है ?

केन नदी मध्यप्रदेश के कटनी जिले के अहीरगँवा नामक एक जगह से निकलती है |


केन नदी किसकी सहायक नदी है ?

अब अगर बात की जाए कि केन नदी किस नदी की सहायक नदी है तो इसका जवाब होगा कि यह नदी यमुना नदी की एक सहायक नदी है |


गंगाऊ डैम किस नदी पर बना हुआ है ?

गंगाऊ डैम केन नदी पर बना हुआ है |


रामगंगा नदी के बारे में भी पढ़ें - [read this]