top ads

ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में जानकारी - Brahmaputra River in hindi

ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में जानकारी - Brahmaputra River in hindi
ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में जानकारी - Brahmaputra River in hindi


ब्रह्मपुत्र नदी
के बारे में जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से दर्शायी गई है और यह पोस्ट हमारे ज्ञान और अनुभव के आधार पर प्रकाशित है |

 

    ब्रह्मपुत्र नदी –

    यह नदी भारत, बांग्लादेश और चीन में बहने वाली एक प्रमुख नदी है और यह नदी भारत की सबसे चोडी नदी है |

     

    brahmaputra nadi का उदगम स्थल –

    इस नदी का उद्गम कैलाश पर्वत के पास में हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील से 80 किलो मीटर की दुरी पर स्थित चेम युंग दुंग हिमानी नामक स्थान से हुआ है और इस नदी की समुद्र ताल से ऊंचाई 5150 मीटर है |

     

    brahmaputra nadi की लम्बाई –

    यह नदी एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है, इस नदी की भारत में लम्बाई 916 किलो मीटर, तिब्बत में 1625 किलो मीटर और बांग्लादेश में इसकी लम्बाई 360 किलो मीटर है और इसकी कुल लम्बाई 2900 किलो मीटर है |

     

    brahmaputra nadi की गहराई –

    इस नदी की औसत गहराई 124 फीट और अधिकतम गहराई 380 फीट है |

     

    ब्रह्मपुत्र नदी का भारत में प्रवेश –

    यह नदी तिब्बत (चीन) में 1625 किलो मीटर तक का सफ़र तय करने के बाद नामचा बार्वा पर्वत के पास से भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है |

     

    ब्रह्मपुत्र नदी भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है

    यह नदी भारत के दो राज्य अरुणाचल प्रदेश और असम से होकर गुजरती है |

     

    brahmaputra nadi की विशेषता –

    यह नदी गंगा नदी में मिलने वाली सबसे लम्बी नदी है और यह दोनों नदियाँ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा बनाती है |

    ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में जानकारी - Brahmaputra River in hindi
    ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में जानकारी - Brahmaputra River in hindi

    इस नदी के किनारे माँ कामाख्या देवी का मंदिर स्थित है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप, मजुली द्वीप है और यह असम राज्य के डिब्रूगढ़ और लखीमपुर जिले में ब्रह्मपुत्र नदी बनाती है |

     

    ब्रह्मपुत्र नदी के अन्य नाम –

    यह नदी भारत की सबसे चोडी नदी है और एशिया की सबसे लम्बी नदी है, इसलिए इस अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग नाम से जाना जाता है |

    तिब्बत में इस नदी को “सांग्पो” और “यरलुंग त्संग्पो” कहा जाता है |

    बांग्लादेश में इसे “जमुना नदी” कहा जाता है |

    चीन में “या-लू-त्सांग-पु चियांग” या फिर “यरलुंग जैगम्बो जियांग” कहते है |

    अरुणाचल प्रदेश में इसे “दिहांग” कहा जाता है |

    असम में इसे “ब्रह्मपुत्र नदी” कहा जाता है |

    बोड़ो लोग इस नदी को भुल्लम-बुथुर भी कहते है |

     

    ब्रह्मपुत्र नदी किनारे बसे शहर –

    इस नदी के किनारे अनेक शहर बसे है असम राज्य में इसके किनारे डिब्रूगढ़, जोरहाट,तेजपुर, गुवाहाटी, धुबुरी, गोआलपाड़ा, आदि शहर है और अरुणाचल प्रदेश में इस नदी के किनारे सादिया शहर स्थित है |

     

    brahmaputra nadi की सहायक नदियों के नाम –

    ब्रह्मपुत्र नदी की अनेक सहायक नदियाँ है और यह नदियाँ अलग-अलग क्षेत्र में मिलती है इसकी सहायक नदियाँ इस प्रकार से है –

    ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में जानकारी - Brahmaputra River in hindi
    ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में जानकारी - Brahmaputra River in hindi


    अरुणाचल प्रदेश –

    अरुणाचल प्रदेश में इस नदी की सहायक नदी लोहित नदी, दिबांग नदी आदि है |

    दक्षिण पठार –

    दक्षिण पठार से भी इस नदी में अनेक नदियाँ मिलती है कोपिली नदी, बराक नदी, दिसांग नदी, दिखी नदी, बुरही दिहिंग नदी, पुथिमारी नदी आदि है |

    हिमालय से आने वाली नदियाँ –

    सुबनसिरी नदी, मानस नदी, तीस्ता नदी, धनसारी नदी, जिया भरेली नदी, चम्पामती नदी, सरलभंगा नदी आदि नदियाँ इसकी सहायक नदियाँ है |

     

    ब्रह्मपुत्र नदी पर बने पुल –

    इस नदी पर अनेक पुल बने हैं जो इस प्रकार है –

    साराई घाट पुल – यह पुल गुवाहाटी में है |

    कालिया भोमोरा पुल – यह पुल तेजपुर में है |

    डोला सादिया पुल आदि इस नदी पर बने है |

     

    brahmaputra nadi का मुहाना –

    यह नदी अपने उद्गमस्थल से निकलकर तिब्बत में 1625 किलो मीटर का सफ़र तय करती है और फिर भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है और फिर भारत में 916 किलो मीटर तक का सफ़र तय करने के बाद बांग्लादेश में प्रवेश करती है |

    बांग्लादेश में इस नदी को “जमुना नदी” के नाम से जाना जाता है, आगे चलकर यह नदी गंगा नदी में समाहित हो जाती है और बांग्लादेश में गंगा नदी को “पद्मा” कहा जाता है |

    वंहा से दोनों नदी का संगम होता है और फिर इन दोनों के संगम को “मेघना” कहा जाता है और मेघना नदी की सहायक नदी बराक नदी है और फिर आगे चलकर यह नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है |

    वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाने के लिये यहाँ क्लिक करें – Click Here


    कालीसिंध नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी

    सतलज नदी के बारे में जानकारी

    रावी नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    महानदी के बारे मेंजानकारी

    झेलम नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    बेतवा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    व्यास नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    गंगा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    यमुना नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    नर्मदा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    शिप्रा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    सोन नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    सरयु नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    सिन्धु नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    चम्बल नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    गोदावरी नदी के बारेमें महत्वपूर्ण जानकारी