top ads

कृष्णा नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी - Krishna River

कृष्णा नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी - Krishna River

कृष्णा नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी - Krishna River
कृष्णा नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी - Krishna River


कृष्णा नदी भारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है और यह नदी पूर्व से पश्चिम की और बहती है  तथा यह नदी गंगा नदी और गोदावरी नदी के बाद भारत की सबसे लम्बी नदी है |

 


    कृष्णा नदी का उद्गम –

    यह नदी भारत के महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले के जौर गाँव के पास महाबलेश्वर के पास में पश्चिमी घाट श्रंखला से निकलती है |

     

    krishna nadi की लम्बाई –

    इस नदी की कुल लम्बाई 1400 किलो मीटर है और इस नदी का फैलाव 258948 वर्ग किलो मीटर है |

     

    कृष्णा नदी का जल ग्रहण का प्रतिशत –

    इस नदी के जल ग्रहण का प्रतिशत इस प्रकार है – आँध्रप्रदेश और तेलंगाना में 29 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 27 प्रतिशत और कर्नाटक में 44 प्रतिशत इस नदी का जल ग्रहण किया जाता है |

     

    कृष्णा नदी के उपनाम –

    इसका उपनाम “कृष्णवेणा” है |

     

    krishna nadi की सहायक नदियों के नाम –

    इस नदी की कोयना नदी, घाट प्रभा नदी, भीमा नदी, माल प्रभा नदी, मुसी नदी, तुंगभद्रा नदी, मुन्नेक नदी, आदि सहायक नदियाँ है |

     

    krishna nadi का महत्व –

    पुराणों के अनुसार इस नदी को भगवान् विष्णु का अंश माना जाता है और हजारों की संख्या में लोग यंहा पर दर्शन करने के लिये और पूजा करने के लिये भी आते है |

    कृष्णा नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी - Krishna River
    कृष्णा नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी - Krishna River

    नवरात्रि के पर्व पर अनेक श्रद्धालु विजयवाड़ा आते है और पूजा भी करते है |

    इस नदी के किनारे अनेक मंदिर स्थित है और मंदिरों में पूजा अर्चना भी की जाती है |

     

    कृष्णा नदी किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है

    यह भारत के चार राज्यों में बहने वाली एक प्रमुख नदी है जिनका नाम महाराष्ट्र, कर्नाटक, आध्रप्रदेश और तेलंगाना है |

     

    कृष्णा नदी पर बने प्रमुख बांध –

    धूम बांध, हिप्पनगी बांध, भीम डैम, नारायणपुर बांध, जुराला बांध, श्रीसेलम बांध, अलमाटी बांध, नागार्जुन बांध इस नदी पर बने प्रमुख बांध है |

     

    कृष्णा नदी किनारे बसे प्रमुख शहर –

    इस नदी के किनारे अनेक शहर स्थित है, जिसमें से महाबलेश्वर, श्रीसेलम, नरासोबावाड़ी, अमरावती, नागार्जुन कोंडा, विजयवाडा आदि स्थित है |

     

    कृष्णा नदी पर बने प्रमुख हाइड्रो पॉवर स्टेशन –

    इस नदी पर कोयना, तुंगभद्र, नारायणपुर, भद्रा, नागार्जुनसागर, अल्माटी, और श्रीसेलम हाइड्रो पॉवर स्टेशन स्थित है |

     

    कृष्णा-गोदावरी डेल्टा –

    कृष्णा नदी और गोदावरी नदी दोनों आपस में मिलकर एक बहुत बड़ा और उपजाऊ डेल्टा बनाती है, जिसे कृष्णा-गोदावरी डेल्टा कहा जाता है |

     

    krishna nadi का मुहाना –

    यह नदी महाराष्ट्र से निकलकर कर्नाटक, आँध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्य से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है |

     

    कृष्णा नदी का पौराणिक उल्लेख –

    पुराणों के अनुसार इस नदी को भगवान् विष्णु के अंश से सम्भूत माना गया है और महाभारत में इस नदी को “कृष्णवेणा” कहा गया है |

    कृष्णा नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी - Krishna River
    कृष्णा नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी - Krishna River

    श्रीमद भागवतगीता के अनुसार कृष्णा और वेणी नदी के संगम पर माहौली नामक तीर्थ स्थल है और यह नदी बंगाल की खाड़ी में मसुलीपट्टम के पास से गिरती है | 


    FAQs - 

    कृष्णा नदी का प्राचीन नाम क्या है ? 

    कृष्णा नदी को प्राचीन समय में कृष्णवेणा के नाम से जाना जाता था | 


    कृष्णा और गोदावरी नदियां आपस में मिलकर कौनसा डेल्टा बनाती है ? 

    कृष्णा और गोदावरी नदी मिलकर एक बहुत ही बड़ा उपजाऊ डेल्टा बनाती है, जिसका नाम कृष्णा-गोदावरी डेल्टा है | 


    कालीसिंध नदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी

    सतलज नदी के बारे में जानकारी

    रावी नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    महानदी के बारे मेंजानकारी

    झेलम नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    बेतवा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    व्यास नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    गंगा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    यमुना नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    नर्मदा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    शिप्रा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    सोन नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    सरयु नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

    सिन्धु नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    चम्बल नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    गोदावरी नदी के बारेमें महत्वपूर्ण जानकारी