top ads

सरयू नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - About Saryu River

सरयू नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - About Saryu River 

सरयू नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - About Saryu River
सरयू नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - About Saryu River


सरयू नदी उत्तर भारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है और यह नदी गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है |



    सरयू नदी (Saryu River) -

    सरयू नदी दक्षिणी तिब्बत के ऊँचे पर्वत शिखर से निकलती है, जंहा पर इसका नाम “करनाली” है और उसके बाद में यह नदी नेपाल से बहती हुई भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रवाहित होती है |


    सरयू नदी का उद्गम –

    यह नदी तिब्बत के पठार पर स्थित मापचाचुंगो ग्लेशियर से निकलती है और यह नदी नेपाल की शिवालिक की पहाड़ियों को काटती है और फिर यह नदी दो नदियों में विभाजित हो जाती है जिनका नाम करियाला और गिरवा है बाद में भारत में आकर यह दोनों नदियाँ आपस में मिल जाती है जिसे हम सरयू नदी (घाघरा नदी) कहते है |

     

    Saryu nadi की लम्बाई एवं जलग्रहण क्षेत्र –

    सरयू नदी की कुल लम्बाई 1080 किलो मीटर है और इसका कुल जल ग्रहण क्षेत्र 127950 वर्ग किलो मीटर है |

     

    सरयू नदी के अन्य नाम –

    इस नदी के अनेक नाम है और इसे करनाली नदी, घाघरा नदी, सरजू नदी, और गोगरा नदी के नाम से भी जाना जाता है |

    सरयू नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - About Saryu River
    सरयू नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - About Saryu River 


    मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक में इस नदी का उल्लेख “सोलोमतिस नदी” के रूप में किया है जिसे कनिंघम ने अपने मानचित्र में दर्शाया है |

    ज्यादातर विद्वानों का कहना है कि टालेमी में “सोरोबस नदी” के रूप में इसी नदी का वर्णन किया है |

     

    Saryu nadi की सहायक नदियों के नाम  -

    सरयू नदी की सहायक नदियाँ, सेती नदी, शारदा नदी, दहावर नदी, बूढी गंगा नदी, बेरी नदी, टीला नदी, सरजू नदी, कुवाना नदी, राप्ती नदी, छोटी गण्डक नदी आदि है |

    इन्हैं भी पढ़े -  

    नर्मदा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    चम्बल नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    गोदावरी नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 


    Saryu nadi की विशेषता –

    यह नदी नेपाल की सबसे प्राचीन शिवालिक की पहाड़ियों को उजागर करती है और यह नदी नेपाल की सबसे लम्बी नदी है | इस नदी को नेपाल में “करनाली नदी” कहा जाता है और नेपाल में इस नदी की लम्बाई 507 किलो मीटर है |

    शिवालिक की पहाड़ियों में इस नदी की घाटी की चोड़ाई 180 फीट और गहराई 600 फीट से भी ज्यादा है और यह नदी जल घनत्व के हिसाब से गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है एवं लम्बाई के हिसाब से यह नदी दूसरी सबसे लम्बी सहायक नदी है |

    रामायण में सरयू नदी का जिक्र कई बार किया गया है और अयोध्या नगरी इस नदी के दाहिने किनारे पर बसी है |

     

    सरयू नदी किन-किन देशों में बहती है –

    सरयू नदी तीन देशों का सफ़र तय करती है और यह नदी तिब्बत (चीन), नेपाल और भारत में बहती है |

     

    भारत में सरयू नदी किन-किन राज्यों में बहती है –

    भारत में यह नदी उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में बहती है और उसके बाद गंगा नदी में समाहित हो जाती है इस राज्यों में इस नदी के किनारे अनेक छोटे बड़े शहर स्थित है –

    बिहार में सरयू नदी –

    बिहार में सरयू नदी अनेक शहरों से होकर गुजरती है जिनमें से सिवान और छपरा प्रमुख है |

    उत्तर प्रदेश में सरयू नदी –

    उत्तर प्रदेश में इस नदी के तट पर अयोध्या, फैज़ाबाद, बहराइच, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, टांडा, बलिया, राजेसुल्तानपुर, दोहरीघाट, संत कबीर नगर, मऊ और लखीमपुर आदि शहर स्थित है |

     

    सरयू नदी का संगम –

    सरयू नदी भारत के बिहार राज्य के छपरा जिले में रेवेलगंज नामक जगह पर गंगा नदी में समाहित हो जाती है |

    इन्हैं भी पढ़े - 


    पौराणिक कथाओं के अनुसार  (Saryu nadi) –

    कहा जाता है कि प्राचीन समय में एक शंकासुर नाम के राक्षस ने सारे वेद चुरा लिये और वह राक्षस वेद सहित समुद्र में छिप गया, तब भगवान विष्णु ने मत्स्य का रूप धारण किया अरु फिर उस राक्षस का वध कर दिया |

    उसके बाद भगवान विष्णु ने सारे वेद भगवान ब्रह्मा को सौंप दिये और फिर विष्णु ने अपना रूप धारण कर लिया | उस समय भगवान विष्णु इतने प्रसन्न हो गये की उनकी आँखों से ख़ुशी के आंसू निकल गये, जिसे ब्रह्मा ने मानसरोवर झील में डाल दिया और उन्हें सुरक्षित कर दिया |

    एक समय में वैस्वत महाराज ने अपने बाण से प्रहार किया और फिर मानसरोवर से उसी जल को बाहर निकाला और यह जलधारा बहने लगी जिसे हम करनाली, सरयू आदि नामों से जानते है | इस प्रकार से सरयू नदी भगवान विष्णु के नेत्रों से निकली है |

     

    सरयू नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - About Saryu River
    सरयू नदी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - About Saryu River 

    कहा जाता है कि भगवान राम ने इस नदी में जल समाधि ली थी जिसके कारण भगवान शिव नाराज हो गये और फिर ऊन्होने क्रोध में आकर सरयू को श्राप दे दिया कि कोई भी तुम्हारे जल से स्नान नही करेगा और कोई भी तुम्हारा आचमन नहीं करेगा |

    उसके बाद सरयू घबरा गई और भगवान शिव की शरण में गयी और कहा कि भगवन जब प्रभु श्री राम ने मेरे जल में समाधि ली तो उसमें मेरा क्या अपराध है और यह तो विधि का विधान है, यह सब तो पहले से ही बना हुआ था |

    सरयू की बात सुनकर भगवान शिव ने अपने क्रोध को वश में करते हुए कहा कि सरयू मेरा श्राप मेरा श्राप व्यर्थ तो नहीं जा सकता है, लोग तुम्हारे जाल में स्नान करेंगे तो कोई पाप नहीं लगेगा परन्तु पूजा के लिये तुम्हारा जल प्रयोग में नहीं लाया जायेगा |

     

    सरयू नदी के बारे में -

    • यह नदी अति प्राचीन नदी है, जिसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है और यह नदी हिमालय से निकलकर बलिया और छपरा के बीच में गंगा नदी में समाहित होती है |
    • बौद्ध ग्रन्थ के अनुसार इस नदी को “सरभ” नाम से भी जाना जाता है |
    • ऋग्वेद के अनुसार इंद्र के द्वारा दो आर्यों के वध की कथा में जिस नदी का वर्णन किया है वह नदी सरयू है |
    • यह नदी अयोध्या से होकर गुजरती है और अयोध्या दशरथ की राजधानी हुआ करती थी और भगवान श्री राम की जन्मभूमि भी मानी जाती है |
    • महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण के 24वे सर्ग में इस नदी का वर्णन किया गया है |
    • मत्स्य पुराण के 121वे अध्याय में भी इस नदी का वर्णन मिलता है |
    • रामचरित मानस में तुलसीदास ने भी इस नदी का उल्लेख किया है |
    • कहा जाता है कि सरयू और गंगा नदी का संगम भगीरथ ने करवाया था |
    • इस नदी का उल्लेख वामन पुराण, वायु पुराण और ब्रह्म पुराण में भी मिलता है |


    FAQs -

    सरयू नदी किस नदी की सहायक नदी है ? 

    सरयू नदी गंगा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है | 


    अयोध्या नगरी किस नदी के किनारे स्थित है ? 

    भगवान् राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी सरयू नदी के किनारे स्थित है | 


    सरयू नदी के प्राचीन नाम कौन-कौनसे है ? 

    सरयू नदी के प्राचीन नाम करनाली नदी, घाघरा नदी, गोगरा नदी और सरजू नदी है एवं मेगस्थनीज ने सोलोमतिस नदी तथा टालेमी ने सोलोबस नदी के रूप में इसका वर्णन किया है | 


    सरयू नदी का उदगम स्थल कहाँ पर है ? 

    सरयू नदी का उदगम दक्षिण तिब्बत के ऊँचे पर्वत शिखर से हुआ है, जहाँ पर इसे करनाली नदी के नाम से जाना जाता है | 


    अयोध्या नगरी सरयू नदी के किस किनारे पर स्थित है ? 

    अयोध्या नगरी सरयू नदी के दक्षिणी किनारे पर बसी हुई है और रामायण में सरयू नदी का कई बार जिक्र किया गया है |